महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जुुलाई। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से रेप के मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपी को 20 वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 06 के अंतर्गत विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने आरोपी को न्यायालय में अपराध दोष सिद्ध होने पर दंडित किया है।
अभियोजन के अनुसार आरोपी तुमगांव (20)जागेश्वर धु्रव ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को 13 नवंबर 2019 को रास्ते में रोककर शादी का प्रलोभन दिया। इंकार करने पर उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए उसे अपने साथ मुंबई ले गया और शादी का प्रलोभन देकर रेप करता रहा।
इधर स्कूल से वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तुमगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच मोहल्ले के जागेश्वर के भी गायब रहने की जानकारी मिलने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान पीडि़ता को आरोपी के चंगुल से 26 नवंबर 2019 को बरामद किया गया।
विवेचना की कार्रवाई पूर्ण कर मामला कोर्ट को सौंपा गया। जहां आरोप सिद्ध होने पर आरोपी जागेश्वर धु्रव को धारा 363 के तहत 7 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रुपए का अर्थदंड, धारा 366 के तहत 10 वर्ष के सश्रम कारावास व दो हजार रुपए का अर्थदंड तथा पाक्सो एक्ट की धारा 6 केे अंतर्गत 20 वर्ष व 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।