महासमुन्द
प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात
07-Jul-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई। भारतीय प्रशासनिक सेवा छतीसगढ़ कैडर 2020 के 7 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने कल कलेक्ट्रेट में कलेक्टर डोमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें जिले के विकास कार्यों की गतिविधियों के बारें में बताया। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले का इतिहास, उद्योग, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने भी पंचायत विभाग द्वारा संचालित नरवा, गरवा, घुरवाए बाड़ी, गौधन न्याय योजना, महिला स्वसहायता समूह द्वारा जिले में किए जा रहें कार्यों के बारें में बताया। इस अवसर पर सरायपाली के नवपदस्थ एसडीएम नम्रता जैन भी उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे