महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जुलाई। जिला मुख्यालय से लगे रमनटोला में एक महिला ने अपने बेटे की आत्महत्या के 25 दिन बाद बुधवार रात को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। महिला अपने बेटे की मौत के बाद से सदमे में थी और इसके बेटे के आत्महत्या की जांच अभी चल रही है। मृतका का पुत्र दिव्यांश देवांगन ने बीते 6 जून को ग्राम बेमचा के आम बगीचा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मृतका सहित परिजनों ने एसपी से लिखित शिकायत करते हुए पुत्र के मर्ग जांच की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक पूजा देवांगन पति पवन देवांगन (38) ने बुधवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा और कल ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे की मौत के बाद मृतका सदमें थी। परिजनों के साथ मृतका को दिव्यांश की आत्महत्या पर संदेह था। परिजन अभी भी कह रहे हैं कि 5 जनू को दिव्यांश दोस्तों का बर्थडे मनाने के लिए घर से निकला था। रात में वह वापस घर नहीं आया। सुबह सूचना मिली कि ग्राम बेमचा के आम बगीचा में उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई है। उसकी आत्महत्या की जांच करने एसपी को लिखित में ज्ञापन सौंपा गया हैए, लेकिन अभी तक जांच शुरु नहीं हुई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन चिकित्सक ने पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाना बताया है।