महासमुन्द
महासमुंद में पेट्रोल 100 रुपए लीटर
01-Jul-2021 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1 जुलाई। महासमुंद जिले में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रतिलीटर हो गई है।
विगत दो दिनों से प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100.47 रुपए प्रतिलीटर बिक रही है। वहीं नार्मल पेट्रोल की कीमत 97.09 रुपए प्रतिलीटर है। चर्चा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में नार्मल पेट्रोल की कीमत भी प्रतिलीटर 100 रुपए तक पहुंच जाएगी। मालूम हो कि बीते 1 से 29 जून तक 17 बार पेट्रोल की कीमतों में वृिद्घ हुई है। 1 जून को प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 96.33 व नार्मल की 92.70 रुपए थी और 29 जून को प्रीमियम 100.47 एवं नार्मल पेट्रोल 97.09 रुपए बिका। इसका सबसे जयादा असर गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे