महासमुन्द

मंदिर से दानपेटी तोडक़र चोरी
30-Jun-2021 6:04 PM
मंदिर से दानपेटी तोडक़र चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून।
शहर के मुख्य मार्ग तहसील परिसर के पास स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र दान पेटी से रुपए चोरी कर ली। 

आज मंदिर के पुजारी मदनलाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को शाम हनुमान मंदिर में पूजा पाठ किया और रात में  9 बजे मंदिर का अन्दर का शटर ताला एवं मंदिर के बाहर का दरवाजा बंद कर एवं मुख्य द्वार का गेट बंद कर ताला लगाकर अपने घर जाकर सो गया। 29 जून को प्रात: 4 बजे मंदिर आया। मंदिर अन्दर प्रवेश किया तो अंदर दरवाजा का लॉक टूटा हुआ था। अंदर गया तो हनुमान जी के गर्भ गृह के सामने रखा दान पेटी टूटा हुआ था। अन्दर दान का पैसा करीबन 12 हजार रुपए नहीं थे। 

कोई अज्ञात चोर मंदिर के गेट उपर से चढ़ कर दरवाजा का लॉक तोड़ कर मंदिर अन्दर प्रवेश कर दान पेटी में रखे पैसा को चोरी कर ले गया है। जिसके संबंध में मैंने समिति के सदस्यों अध्यक्ष सुशील चन्द्राकर, सत्तू महराज, पदमवार को अवगत कराया है।  पुजारी के इस आवेदन पर कोतवाली महासमुंद में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।
 


अन्य पोस्ट