महासमुन्द

बागबाहरा टीआई पर पद एवं अधिकारों का दुरूपयोग का आरोप
28-Jun-2021 8:53 PM
बागबाहरा टीआई पर पद एवं अधिकारों का दुरूपयोग का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 जून। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के अनवरपुर निवासी इंजीनियर सतीश पटेल, उनके पिता लक्ष्मीलाल पटेल ने प्रेस क्लब महासमुन्द में प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस प्रताडऩा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागबाहरा थाना प्रभारी के खिलाफ   मानव अधिकार आयोग से शिकायत की है। उन्होंने थाना प्रभारी पर अपने पद एवं अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए बिना अपराध के घंटों हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि थानेदार उन्हें किसी झूठे मामले में फंसा सकते हैं।

प्रेसवार्ता में श्री पटेल ने पत्रकारों को मानव अधिकार आयोग को प्रेषित आवेदन की छायाप्रति उपलब्ध कराते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। आवेदन के अनुसार सतीश पटेल बीई स्नातक इंजीनियर हैं। उन्हें रोबस्ट प्रोटेक्टीव्ह फार्मिंग सॉल्यूशन टाटीबंध रायपुर के संचालक सुधांशु शर्मा ने फरवरी 2020 में फील्ड इंजीनियर के पद पर 15000 रुपए मासिक वेतन, टीए, डीए तथा आवास सुविधा देने के वादे के साथ सेवा में रखा था। फील्ड वर्क करने के लिए बाइक भी दी है। इस वक्त सुधांशु शर्मा ने उन्हें तीन माह का वेतन, टीए डीए  तथा पेट्रोल व्यय मिलाकर लगभग 56 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया है। किराया नहीं दिए जाने से मकान मालिक ने खाली करा दिया। इस वजह से सतीश पटेल ने सेवा त्यागने की इच्छा जताई व उक्त राशि भुगतान करने का निवेदन किया।

बताया गया कि सुधांशु शर्मा ने बकाया वेतन की राशि नहीं दी। उल्टा, कंपनी द्वारा प्रदत्त बाइक व दस्तावेज वापस करने का फरमान सुना दिया। सतीश पटेल बकाया वेतन का भुगतान कर बाइक वापस ले लेने का बार-बार निवेदन करते रहा।

सुधांशु शर्मा ने बागबाहरा थाने में बाइक वापसी के लिए आवेदन दिया है। इनका आरोप है कि थाना प्रभारी सतीश पटेल और उनके पिता को थाना बुलाकर घंटों बैठा कर हिरासत में रखता है। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी महासमुन्द से भी की है।


अन्य पोस्ट