महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 जून। शहर के मध्यम से गुजरने वाली एनएच.353 पर बनी डिवाइडर में लगी ट्यूबलर पोल की लाइट अब जल्द ही जलने वाली है। इसकी रोशनी से शहर की धडक़न 353 राष्ट्रीय राजमार्ग रात में जगमगा उठेगा। शुक्रवार को ठेकेदार ने खंभे के कनेक्शनों को विद्युत विभाग द्वारा स्थापित किए गए ट्रांसफॉर्मर में जोड़ दिया है। इसके बाद देर रात शनिवार को ठेकेदार ने लगे नए ट्रांसफॉर्मर को चालू करके लाइटों की टेस्टिंग भी की है। इस दौरान दो भागों में विभक्त 196 पोल की दोनों लाइटें ग्राम खरोरा से सितली नाला तक बराबर जल रही थी।
टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रांसफॉर्मर के पास जल्द ही विद्युत विभाग के द्वारा मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार लाइट जलाकर पालिका को सुपुर्द करेगा। एक दो दिन में मीटर लगाने का भी काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलेगी रात में अंधेरे से छुटकारा मिलेगा। ग्राम खरोरा से सितली नाला तक सडक़ में रोशनी जगमगाएगी।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर से डिवाइनर में लगे ट्यूबलर पोल के कनेक्शन को जोडऩे का काम पूरा हो गया है। रायपुर रोड व कचहरी के सामने दोनों ट्रांसफॉर्मर में कनेक्शन जोड़ दिया गया है। बीते 19 जून को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तहसील कार्यालय व रायपुर रोड में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। शहर के मुख्य मार्ग खरोरा से सितली नाला के बीच डिवाइडर में 196 पोल लग गए हैं। इसके लिए पालिका ने 1.61 करोड़ रुपए खर्च किए हंै। अब इसे जलाने के लिए भी पालिका ने 5.66 लाख की लागत से दो जगह ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया हैं। यह कार्य 14वें वित्त मद से किया गया है। शनिवार को डिवाइनर पर लगी लाइटों को जलाने के लिए टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है । ठेकेदार ने इससे पले भी जनरेटर के माध्यम से टेस्टिंग की गई थी।
मालूम हो कि ट्रयूबलर पोल में वार्म लाइट लगाई गई है। इसका कलर हल्का पीला है। बारिश व ठंड के समय में चालकों को कोहरे में परेशानी न हो इसलिए हल्का पीले रंग का वार्म लाइट लगाया गया है। ठेकेदार ने बताया कि 201 पोल लगाया जाना है। 196 पोल लग गए हैं और उसमें दोनों ओर करीब 392 लाइटें लगाई गई है। पुलिया निर्माण के बाद 6 खंभे और लगेंगे।