महासमुन्द
चलती ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लगी
24-Jun-2021 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ओवरब्रिज पर चलती ट्रक में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड घटना स्थल पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन ट्रक के सामाने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार ट्रक खाली था रायपुर की ओर जा रहा था। डायल 112 की टीम ने होमर्गाड को आग लगने की सूचना देकर फायर ब्रिगेड भेजने को कहा। फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पहुंची। करीब घंटेभर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी से केवल ट्रक के सामने का हिस्सा ही जला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे