महासमुन्द
स्वरोजगार स्थापित करने आवेदन आमंत्रित
20-Jun-2021 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 जून। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक ओवदकों से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निर्धारित प्रारूप में 25 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभा मारकंडे ने बताया कि जिले के जनजाति वर्ग के आवेदक कृषि, उद्योग, परिवहन व सेवा सेक्टर में व्यवसाय व स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की पात्रता व शर्तों में आवेदक अनुसूचित जनजाति वर्ग का सदस्य व जिले का मूल निवासी हो, ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 98 हजार रुपए व शहरी क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय एक लाख 20 हजार रुपए तक होनी चाहिए, शामिल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे