महासमुन्द
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
17-Jun-2021 1:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 17 जून। आज दोपहर महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ महासमुंद कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारी विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के निवास से कांग्रेस भवन की ओर रवाना हुए और कांग्रेस भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने गले में सब्जियों की माला पहन रखी थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे