महासमुन्द
महासमुंद, 13 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पिथौरा के पास शुक्रवार रात 8 बजे सडक़ किनारे बिना संकेतक दिए खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी को बिटांगीपाली छोडऩे के लिए किराए से चार पहिया वाहन लेने पिथौरा जा रहा था, उसी दरम्यान हादसा हुआ।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा पहुंचने के पूर्व एक राइसमील के पास सडक़ किनारे चालक बिना संकेतक कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एडी 0131 को खड़ा कर दिया था। कंटनेर का टायर फट गया था। इधर सिंघुपाली निवासी नंदकुमार साहू बाइक क्रमांक सीजी 06 जी, 7906 से पिथौरा के लिए निकला था। पिथौरा पहुंचने के पूर्व सडक़ किनारे खड़े कंटनेर को बाइक सवार देख नहीं पाया और कंडेक्टर साइड जाकर ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार के सिर, पैर, चेहरा व हाथ में गंभीर चोट आने के कारण खून बह रहा था। अधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।