महासमुन्द
सगनजोत बने युकां के जिला महासचिव
12-Jun-2021 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 जून। कांग्रेस पार्टी के सगनजोत को महासमुन्द जिला युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर जिलाध्यक्ष अमन चन्द्राकर ने नियुक्त किया है। सगनजोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष कोकोपाढ़ी, संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर का आभार प्रगट किया है साथ ही समर्पण भाव से पार्टी की सेवा करने का वादा किया है। उनकी नियुक्ति पर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल, प्रदेश संयोजक अरिश अनवर, त्रिलोक प्रताप सिंह, सोहेल खान, युवराज साहू, अविनाश पाटले, रोहित गुरुदत्ता आदि युवा कांग्रेस के साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे