महासमुन्द

8 करोड़ 38 लाख की लागत से दो जगहों पर बनेगा पुल
09-Jun-2021 4:57 PM
8 करोड़ 38 लाख की लागत  से दो जगहों पर बनेगा पुल

संसदीय सचिव का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासंमुद 9 जून।   
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ 38 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनपचरी. बरेकेल.धनगांव मार्ग तथा लोहारडीह. बंजारी. तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक निर्वाचित होने के बाद श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों के इस दोनों मांग को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृति के लिए ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके ग्राम बनपचरी. बरेकेल. धनगांव मार्ग में पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 18 लाख रूपए तथा लोहारडीह. बंजारी. तुमगांव मार्ग में कोडार नाला पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। 

राशि स्वीकृति पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। वहीं दो स्थानों पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सुनील शर्माए ओमप्रकाश यादव, शिव यादवए विजय बांदेए गौतम सिन्हाए हर्ष शर्मा, नजरूद्धीन भाठीए वीरेंद्र चंद्राकर, शिव कुमार यादव, प्रहलाद धु्रव, संतोष साहूए गिरधर आवे, मानसिंह बरिहाए शत्रुघन खैरवार, फगुवा राम धु्रव, द्रोण चंद्राकर, दीपक सिन्हाए हीरा बंजारेए बाबूलाल बंजारे, रोशन पटेल, योगेश चंद्रनाहू, भानू यादव, कन्हैया यादव, दीपक सिन्हाए जनकराम कुंभकार आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
 


अन्य पोस्ट