महासमुन्द

दीगर प्रांतों से मजदूरों का आना जारी, बगैर कोरोना टेस्ट के ही घूम रहे
09-Jun-2021 4:11 PM
दीगर प्रांतों से मजदूरों का आना जारी, बगैर कोरोना टेस्ट के ही घूम रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 जून।
क्षेत्र में अन्य प्रांतों से ईंट भ_ा मजदूरों का आना लगातार जारी है। जिले में पलायन किए क्षेत्रों के केंद्रबिंदु पिथौरा नगर के बस स्टैंड पर भी सुबह से कई मजदूर बगैर कोरोना गाइड लाइन का पालन किए ही दुकानों में खरीदारी करते देखे जा रहे हंै। लिहाजा एक बार पुन: कोरोना का खतरा हाइ रिस्क पर पहुंच गया है।

नगर में तेजी से नियंत्रण हुए कोरोना मामलों से क्षेत्रवासियों में दहशत काफी हद तक कम ही गयी है। परन्तु बाजार खुलने से भी अधिक चिंता अब अन्य प्रांतों से आ रहे र्इंटभ_ा मजदूरों के बगैर कोरोना टेस्ट के ही नगर में स्वछन्द घूम कर खरीदारी से होने लगी है। नगर के बस स्टैंड में सुबह 8 से 10 बजे के बीच का नजारा चिंता बढ़ाने के लिए काफी है।

कोरोना टेस्ट में अब भी सुस्त
क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में वापस आ रहे मजदूरों के लिए ग्राम में क्वॉरंटीन सेंटर बनाये गए है। परन्तु इन सेंटरों तक पहुंचने के पहले ही मजदूर दर्जनों स्थानीय लोगों के सम्पर्क में आ चुके होते हैं। 

32 में 24 पॉजिटिव निकले थे
ज्ञात हो कि समीप के गोपालपुर में ओडिशा से आये 32 भ_ा मजदूरों में 24 मजदूर संक्रमित निकले थे। इस घटना से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया और अभी भी पूर्व की तरह मजदूर बगैर कोरोना टेस्ट एवं गाइड लाइन के ही घूमते और खरीददारी करते दिखने लगे है।

ग्रामों में टेस्ट अनिवार्य-एसडीएम
इधर स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि अन्य प्रांतों से आने वाले मजदूरों का ग्राम में ही कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। संक्रमितों में बगैर लक्षण वालों को ग्राम के क्वॉरंटीन सेंटर में रखा जा रहा है, जबकि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।

तीसरी लहर की चेतावनी बेअसर
मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से भविष्य में सम्भावित तीसरी लहर से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश भी बेअसर दिखाई दे रहे हंै। अब अधिकांश लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस को भी भूलने लगे हंै। 
 

 


अन्य पोस्ट