महासमुन्द

वर्षा के पूर्व सफाई अभियान
04-Jun-2021 7:33 PM
  वर्षा के पूर्व  सफाई अभियान

महासमुंद, 4  जून। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के निर्देश पर वर्षा पूर्व शहर के वार्डो की बड़े नाला और नाली सफाई अभियान के साथ-साथ अब तालाबों की भी सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। कल गुरुवार को वार्ड 23, 24 और 25 से इसकी शुरुआत की गई है। सुभाषनगर वार्ड नंबर 24 सरस्वती राइस मिल के पीछे तालाब में उगे घास की सफाई के साथ समतलीकरण किया गया। जिसमें वार्ड के पार्षद सभापति संदीप घोष और पार्षद पवन पटेल, स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी, जेसीबी चालक मधु बेहरा, डंपर चालक गोपाल सोना के साथ स्वयं उपस्थित होकर तलाब का समतलीकरण का कार्य कराया गया। 

पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने कहां की अब वार्डों में भी गैंग लगाकर नाली का मलबा निकालने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, और साथ-साथ नगर के विभिन्न तालाबों को भी सफाई अभियान वर्षा के पूर्व कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट