महासमुन्द

गांजे के 2 पौधे के साथ आरोपी गिरफ्तार
02-Jun-2021 5:12 PM
गांजे के 2 पौधे के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 2 जून। रोज गांजा पीने के शौकीन बेलमुंडी निवासी एक आरोपी ने अपने घर पर ही गांजे के दो पौधे लगाये। गांजे के दोनों पौधे 6 महीने में ही 10-10 फीट के हो गए। उसका वजन 3 किलो 600 ग्राम हो गया। कल गांजे के इन्हीं दो पेड़ों के साथ बलौदा चौकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बलौदा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलमुंडी का नुराधन बांक अपने घर की बाड़ी में गांजा का पौधा लगाया था। वह रोज रोज गांजा पीने का शौकीन था और गांजे की बिक्री भी करता था। इसकी सूचना मुखबीर के माध्यम से पुलिस को मिली। जिस पर बलौदा चौकी टीम ने आरोपी को मादक पौधे से साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार उसे पड़ोसियों ने भी ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी, जिसे आरोपी ने अनसुना करते हुए उल्टा धमकी दी थी कि पुलिस मेरा कुछ भी नहीं करेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट