महासमुन्द
बढ़ती महंगाई का विरोध, आप ने सांैपा ज्ञापन
01-Jun-2021 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1 जून। आम आदमी पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य एवं खल्लारी विधानसभा प्रभारी संतोष चंद्राकर के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। आप नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई का विरोध जताया। संतोष चंद्राकर ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस से लेकर किराना सामाग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इसके चलते आमजन को ठीक से भोजन के लिए सोचना पड़ रहा है। देश की 80 फीसदी आबादी की कमर महंगाई से टूट चुकी है। राज्य की कांग्रेस सरकार और भाजपा की केन्द्र सरकार महंगाई तो रोकने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने बताया कि महंगाई कम नहीं हुई तो आगामी दिनों में आम आदमी पार्टी इसे लेकर उग्र प्रदर्शन करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे