महासमुन्द

बसों का संचालन पूरी तरह बंद
01-Jun-2021 8:02 PM
बसों का संचालन पूरी तरह बंद

महासमुंद, 1 जून। जिले में व्यापार को तो छूट मिल गया है, लेकिन सडक़ों पर बसें अभी भी नहीं दौड़ रही है । लॉकडाउन के चलते बसों की आवाजही बंद होने से संचालकों सहित चालक व परिचालकों की स्थिति दयनीय हो गई है। पिछले साल से लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे बस संचालकों की परेशानी इस बार भी बढ़ी हुई है। पिछले पचास दिनों से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। इसके चलते संचालकों के साथ-साथ चालक व परिचालक भी हलाकान है। बसों के संचालन के लिए अभी तक दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं संक्रमण को लेकर एक बार फिर सवारियों की चिंता ऑपरेटरों को सताने लगी है। यदि वे बसों को चलाएंगे तो इस काल में उन्हें सवारी मिलेगी या नहीं। ऑपरेटर संघ की मानें तो आने वाले दिनों में कुछ ऑपरेटर लोगों की सुविधा को देखते हुए परिचालन जल्द ही शुरू करेंगे। लॉकडाउन के कारण ऑपरेटरों ने अपने.अपने बसों को घरों व अन्य स्थानों पर खड़ी कर परमिट जून महीने तक सरेंडर कर दिया है। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद कुछ ऑपरेटर बसों को चलाने का मन बना रहे हैं।


अन्य पोस्ट