महासमुन्द
कोरोना से बचाव के लिए किया जागरूक
01-Jun-2021 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जून। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व केन्द्र में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक 7 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा संगठन के निर्देशानुसार आयोजित सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 17 एवं 25 में नागरिकों के घरों घर जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव इसके रोकथाम के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों को मास्क और सैनिटाइनर का वितरण किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने लोगों को जागरूक रहने के सुझाव दिए और बहुत आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलने कहा। इस अवसर पर सभापति संदीप घोष, भाजपा नेता संतोष वर्मा, मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे