महासमुन्द
भाजपाईयों ने बांटे मास्क
01-Jun-2021 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 1 जून। भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा में बुजर्गों को श्रीफल भेंटकर व ग्रामीणों को मास्क वितरण कर सेवा ही संगठन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन के निर्णयानुसार यह कार्यक्रम देश भर में संपन्न हो रहा है। हम सब का सौभाग्य है की हमे नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सदैव तत्पर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे