महासमुन्द

मिलकर तोड़ेंगे कोरोना की चेन-कलेक्टर
30-May-2021 8:04 PM
मिलकर तोड़ेंगे कोरोना की चेन-कलेक्टर

कहा-सब के प्रयास से कोरोना संक्रमण की दर में निरन्तर कमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 मई।
जिले में कोरोना संक्रमण की दर में निरन्तर कमी आ रही है। पॉजिटिविटी की दर कम हुई है और रिकवरी बढ़ी है। कोविड के पॉजिटिव केस में विगत दिनों की अपेक्षा काफी कमी आई है। हर व्यक्ति की भागीदारी से कोरोना संक्रमण की चेन तोडेंग़े। ये बातें कलेक्टर डोमन सिंह ने कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियों कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड.19 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी विभागों के अधिकारी.कर्मचारियों के साथ.साथ जिले के नागरिकों ने जागरूकता एवं सजग रहकर कार्य किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को और अधिक प्रभावी करते हुए टेस्टिंग कार्य बढ़ाया जाए। किसी भी मरीज को दवाई, ऑक्सीजन, बेड तथा एम्बुलेंस की कमी न होने पाए। प्रत्येक अस्पताल में सभी उपकरण क्रियाशील स्थिति में रहें, नियमित तौर पर अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा करें, सरकार द्वारा आपूर्ति की जा रही दवाओं की उपलब्धता की निगरानी करें। 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के टीकाकरण पंजीयन की जानकारी, कोविड टेस्ट, टीकाकर्मियों के संबंध में, होम आइसोलेशन, डिस्चार्ज, नगरीय निकायों द्वारा दी गई सामग्री की जानकारी, सीमावर्ती क्षेत्रों की व्यवस्था, क्वारेंटाईन सेंटर, रेलवे स्टेशन में टेस्टिंग की जानकारी, कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था, कांटेक्ट ट्रेसिंग, क्वारेंटाईन सेंटर में रुके हुए लोगों की जानकारी, सामग्री वितरण, दान में प्राप्त सामग्री, थर्मल, ऑक्सीमीटर एवं मितानिनों और हेल्थ वर्कर की दवा पेटी में दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।
 


अन्य पोस्ट