महासमुन्द
मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि को वापस ले-चंद्राकर
27-May-2021 5:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई। महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा कि जनमानस वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में है। बाजार में खाद्य पदार्थ के मूल्य आसमान छू रहे हंै और केंद्र सरकार के अधीन कंपनियों ने अपने तुगलकी निर्णय के तहत पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दामो में वृद्धि की घोषणा कर दी। यह जनमानस के कमर तोडऩे जैसा फरमान है। इसे अविलंब वापस लेकर सरकार पेट्रोलियम पदार्थ पर अपना कड़ा नियंत्रण रखे।
विज्ञप्ति में श्री चंद्राकर ने कहा है कि जनमानस गंभीर प्रकोप कोविड 19 के चलते हॉस्पिटल, दवाओं के चक्कर में परेशान हैं।
श्री चंद्राकर ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्य वृद्धि के तुंगलकी निर्णय को अविलंब वापस लें और जनमानस को महंगाई से राहत दिलाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे