महासमुन्द
महासमुन्द, 26 मई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की यूथ रेडक्रॉस ईकाई व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने प्राचार्य डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ मालती तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद, अशोक गिरी गोस्वामी जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुंद के निर्देशन, यूथ रेडक्रॉस प्रभारी व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार राजा एवं राजेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में ग्राम कुकराडीह, खुटेरी, खट्टा, व ग्राम भलेसर में कोरोना से बचाव व वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के तहत ग्रामों के गली मोहल्लों में जन.जागरुकता रैली, पोस्टर पाम्पलेट, दीवारों पर नारा लेखन, ग्राम सम्पर्क के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव हेतु निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगाने को प्रेरित किया। इसमें स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, गजेंद्र पटेल, सुशील निषाद,तिलकचंद साहू, भूपेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, अजय साहू, पुलस्त साहू, जागेश साहू, रमन ठाकुर, कु.वर्षा सिन्हा, पूर्णिमा साहू, मनिंदर कौर का सहयोग रहा।