महासमुन्द

संचार क्रांति के जनक थे राजीव-देवांगन
22-May-2021 7:45 PM
संचार क्रांति के जनक थे राजीव-देवांगन

महासमुन्द, 22 मई। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ग्राम  खरोरा में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि स्व. राजीव का जीवन एक प्रेरणा है। उन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य किया। वे संचार क्रांति के जनक थे और उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लगभग 22 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। राज्य सरकार अपने सभी वादों को पूरा करते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर अनिता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवां, उधोराम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, सौरभ मिश्रा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस खरोरा ने भी स्. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बाद ग्रामीणों को मास्क, साबुन व फल का वितरण कर कोविड वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडलदास गिलहरे, बलराम नशीने, अरविंद देवांगन, देवव्रत नायक, अश्वनी वर्मा, चंद्रहास नायक, अंकित वर्मा, धनेध कुमार वर्मा, तुलेश्वर साहू, मिथलेश साहू, अभिषेक वर्मा, पुरनेंद्र नायक, रूपेश मनहरे, मनहरण वर्मा, कमलेश रात्रे, बलविंदर सिंह, खूबी डहरिया, सोनू वर्मा, नगर पंचायत खरोरा के पार्षद बबलू भाटिया, भरत कुम्भकार, जुबैर अली,  सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे, एल्डरमैन अंबिका वर्मा, कमल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
   


अन्य पोस्ट