महासमुन्द
टूलकिट केस, थाने में धरने पर भाजपाई
22-May-2021 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 मई। टूलकिट मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में कोतवाली महासमुंद में पूर्व गृहमंत्री राम विचार नेताम, पूर्व विधायक राम लाल चौहान, पूनम चंद्राकर, जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, डॉ. विमल चोपड़ा शनिवार दोपहर तीन बजे से आंदोलन पर बैठे हैं।
उनकी मांग है कि शीर्ष नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को भी गिरफ्तार करें। समाचार लिखते दोपहर 4 बजे तक कोतवाली में पेड़ की छांव में बैठकर ये अपनी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि टूलकिट के जरिए देश को बदनाम करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वे एफआईआर शून्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे