महासमुन्द
तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज
20-May-2021 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 मई। चक्रवाती असर ताउ ते तूफ ान का छत्तीसगढ़ में कोई खास असर नहीं रहा। वहीं फिलहाल कोई खास सिस्टम नहीं बनने से मौसम साफ है। इसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। ये पिछले सप्ताह से 5 डिग्री अधिक है। क्योंकि पिछले सप्ताह लगातार बारिश और मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान 37.38 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बना है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बारिश संभावित है। इसके कारण आज गुरूवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे