महासमुन्द
कांग्रेसियों का विरोध-प्रदर्शन
17-May-2021 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद। केंद्र सरकार द्वारा खाद के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार अपने इन फैसलों की बदौलत कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट घरानों का दखल बढ़ाने का ही प्रयास कर रही है। जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को खाद, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था। जिस पर संसदीय सचिव निवास में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध जताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे