महासमुन्द

महिला चिकित्सक की कार से स्कूटी सवार घायल
28-Apr-2021 6:36 PM
महिला चिकित्सक की कार से स्कूटी  सवार घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
शहर के अंदर गंजापारा मार्ग में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे महिला चिकित्सक की कार से एक स्कूटी सवार घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए महिला चिकित्सक ने अपने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कार की टक्कर से स्कूटी व एक साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर चोट तो नहीं आई है और वह ठीक है।

महिला चिकित्सक गंजपारा स्थित निजी अस्पताल की संचालिका है। सुबह वह अस्पताल जा रही थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ। घायल स्कूटी सवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंजपारा स्थित निजी अस्पताल की संचालिका ज्योति कालीकोटी मंगलवार को कार सीजी 04 एमटी 4176 में रायपुर से अपने गंजपारा स्थित अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान बग्गा चौक मोड़ के पास यह हादसा हुआ। घटना के दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे स्कूटी सवार सीजी 04 एमके 3981 इमलीभाठा निवासी जाबीर खान को टक्कर मार दी। इससे जाबीर खान घायल हो गया। इसके बाद महिला चिकित्सक ने घायल युवक को उपचार के लिए अपने अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
 


अन्य पोस्ट