महासमुन्द

अभी तक नहीं आई दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की खेप, टीकाकरण प्रभावित
28-Apr-2021 6:35 PM
अभी तक नहीं आई दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड  वैक्सीन की खेप, टीकाकरण प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
जिले में 2 लाख से भी अधिक लोगों को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज का टीका लगवाने वाले अधिकतर लाभार्थियों की अवधि 6 हफ्ते से भी अधिक हो गई है, लेकिन अभी तक राज्य ने दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की खेप नहीं भेजी है। इसके कारण जिले का कोरोना टीकाकरण बहुत प्रभावित हो रहा है। 

ज्ञात हो कि जिले में आखिरी बार 4 हजार कोविशील्ड की डोज 9 अप्रैल को आई थी, जिसे कुछ दिन में ही लोगों को लगा दिया गया। इसके बाद से जिले के अधिकारी लगातार अपनी आवश्यकताओं के बारे में राज्य में बता रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की खेप नहीं भेज पा रहे हैं।

जिले में 2 लाख से अधिक लोग दूसरे डोज लगवाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 3 दिन बाद होने वाले तीसरा चरण का वैक्सीनेशन बहुत प्रभावित होगा। जिले के 4 लाख से ज्यादा की संख्या में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है। लेकिन अभी तक जिले के 2 लाख से अधिक को ही दूसरी डोज नहीं लगाई गई है, जिससे दोनों चरण के प्रोग्राम प्रभावित होंगे। सिर्फ 1 इस संबंध में जिला उप टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकुंद राव घोड़ेसवार ने बताया कि गत दिवस तीसरे चरण के प्रोग्राम आयोजित होने की सूचना बस दी गई है।
 


अन्य पोस्ट