महासमुन्द
हम जनता की सेवा हेतु सदा तैयार-देवेन्द्र बहादुर
20-Apr-2021 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल। बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक वन विकास मंडल के अधयक्ष राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह ने कल पिथौरा नगर में संचालित हो रहे कोविड 19 के व्यवस्था समान क्रय हेतु 25 लाख रुपये की स्वीकृत करने हेतु जिला कलेक्टर को पत्र लिखा। विधायक महोदय ने जनता हित हेतु सदैव तत्पर रह कर कार्य करने की बात कही है। उन्होंने कलेक्टर को जारी पत्र में लिखा है कि जनता के हम सैवक हैं। हम आम जनता साथ उनके दुख मे सदैव साथ खडे हैं।
राज्य सरकार प्रदेश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयासरत है। कोरोना के महामारी से निपटने के लिए सरकार बजट में कमी नहीं होने देगी। सरकार दवा, बेड, आक्सीजन, डाक्टर, अस्पताल सहित सभी जरूरतों पर ध्यान दे रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे