महासमुन्द

गर्भवती ने की खुदकुशी की कोशिश, भर्ती
20-Mar-2021 1:30 PM
गर्भवती ने की खुदकुशी की कोशिश, भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बसना, 20 मार्च।
बसना के अंतर्गत गांव में आज सुबह घरेलू विवाद के चलते 8 माह का गर्भवती ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाये, जहां रायपुर भेजा गया। 
सीएचसी डॉ. नीरेंद्र नायक का कहना है कि महिला का इलाज चल रहा है। गर्भ में पल रहे शिशु को खतरा है। 

अस्पताल में मरीज की सास ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि घर में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ था। कल घर के लोग गाड़ी खरीदने के लिए रायपुर गए हुए थे। बहू के भाई रायपुर में रहते हैं। किसी कारणवश गाड़ी नहीं खरीद पाए, आज रात रायपुर में आप के घर रहेंगे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उक्त बात बहू को बोलने पर नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर ली। 

 


अन्य पोस्ट