महासमुन्द

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन
20-Feb-2021 4:55 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन

महासमुन्द, 20 फरवरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की ओर से  शुक्रवार को पटवारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास विभाग मंंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
छग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष द्रौपदी साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एक लाख भी ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका हैं। सरकार एनीमिया पीडि़त महिलाओं के लिए गर्म भोजन देने की व्यवस्था की है। उन्हें हर हाल में पौष्टिक भोजन देने के लिए लगातार कड़ाई से निर्देश मिल रहे हैं। सरकार को इनकी चिंता है, लेकिन पीडि़त महिलाओं को भोजन कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चिंता नहीं है। संघ की जिला अध्यक्ष द्रौपती साहू ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाaओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों की तरह छग में भी 11 हजार रुपए मानदेय स्वीकृत किया जाए। कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नर्सरी शिक्षक के रूप में उन्नयन करने की घोषणा की थी लेकिन दो वर्ष बाद भी वादा पूरा नहीं किया गया।
 


अन्य पोस्ट