महासमुन्द

साढ़े 22 हजार नगद के साथ लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त, 2 बंदी
19-Feb-2021 12:50 PM
साढ़े 22 हजार नगद के साथ लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 19 फरवरी।
महासमुन्द शहर में सट्टा खेलने और खिलाने वालों की लगातार मिल रही शिकायत पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 22,500 रुपए नगद के साथ लाखों रुपए का सट्टा पट्टी जब्त किया गया है।
 
पुलिस ने बढ़ईपारा निवासी मनहरण लाल ध्रुव और मलेरिया ऑफिस के पास रहने वाले राकेश कन्नौजे को पकड़ा है। ये दोनों अलग-अलग स्थानों पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे थे। इनमें से एक को बढ़ईपारा एवं दूसरे को पुराना मलेरिया आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लाखों की सट्टा-पट्टी, पेन एवं नगदी 22 हजार 500 रुपए जब्त कर उनके विरूद्ध थाना महासमुन्द में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट