महासमुन्द

महासमुन्द जिला बॉल बैडमिंटन की टीम द्वितीय स्थान पर
18-Feb-2021 3:09 PM
महासमुन्द जिला बॉल बैडमिंटन की टीम द्वितीय स्थान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 18 फरवरी।
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में महासमुन्द जिला बॉल बैडमिंटन संघ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 
उतई भिलाई जिला दुर्ग में 13-14 फरवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुन्द जिले की टीम ने शरूआत से ही अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव को 35-29,  35-32, दुर्ग जिला को 35-25, 35-22 व बिलासपुर को 35-21, 35-22 से हराकर महासमुन्द जिले की टीम ने क्वाटर फायनल प्रवेश किया। क्वाटर फायनल में महासमुन्द ने एन एम् डी सी को 35-29, 35-31 से हराकर सेमी फायनल प्रवेश किया। सेमी फायनल में दुर्ग जिले को 35-20,  35-25 से हराकर फाइनल प्रवेश किया। फायनल मुकाबला महहासमुन्द और दुर्ग के बीच हुआ जिसमें महासमुन्द की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिछले साल भी सीनियर वर्ग में महासमुन्द जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया थ। जिला बॉल बैडमिंटन महासमुन्द को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, जनपद प्रतिनिधि एवम समाजसेवी लोकेश चंद्राकर, डॉ मंजीत चंद्रसेन, आर एल सी हॉस्पिटल ने खिलाडिय़ों से मिलकर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 


अन्य पोस्ट