महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 16 फरवरी। कलेक्टर डोमन सिंह ने रविवार को शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। शहर के प्राचीन महामाया मंदिर परिसर में स्थित तालाब पहुंचे कलेक्टर ने यहां महिलाओं के स्नान वाले स्थानों पर चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आस-पास की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तालाब के किराने को सुसज्जित करने के साथ ही पूजन सामग्री को विसर्जन करने के लिए अलग से टंकी का निर्माण करने को कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने शीतला तालाब, टामकी तालाब, बंधवा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां साफ-सफाई, पिंचिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सीसी रोड एवं तालाबों के आस.पास पौधरोपण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सब्जी बाजार का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सब्जी बेचने वालों को सडक़ किनारे सब्जी ठेला नहीं लगाएं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शहर के इन तालाबों पर कराए जाने वाले कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, एसडीएम सुनील कुमार चन्द्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एके हलधर, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।