महासमुन्द
फिटनेस स्पर्धा में विजेता-ट्रेनर्स सम्मानित
15-Feb-2021 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 15 फरवरी। आरके फिटनेस की तीसरी सालगिरह पर रविवार को शहरवासियों के लिए क्रॉस फिट फिटनेस कंपटीशन रखा गया। जिसमें अनेक लोगों ने अपनी सहभागिता दी और अपना फिटनेस लेवल चेक किया।
इस अवसर पर आरके फिटनेस के द्वारा सभी विजेताओं और ट्रेनर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया ।
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर तीसरी सालगिरह भी मनाई। विजेताओं में बरखा चंद्राकर, पूर्वी दुबे, दीप्ति रणदीव, पिंकी चंद्राकर, स्वाति चांडक,पूजा यादव, दिशा दवे, अमत्र्यसेन,कुणाल सिन्हा, सात्विक वर्मा, भूषण साहू, दुष्यंत चंद्राकर और शशांक चंद्राकर शामिल हैं। कोच प्रिंस चंद्राकर ने संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


