महासमुन्द

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
27-Jan-2021 4:28 PM
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

महासमुंद, 27 जनवरी।  कलेक्टर डोमन सिंह ने 72वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 15 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री सिंह अपने सरकारी निवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट