महासमुन्द
गांजा संग एक बंदी
12-Nov-2026 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 नवम्बर । एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने 5.290 किलोग्राम गांजा संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 64 हजार 500 रुपए बताई गई है।
मुखबिर से मिली सूचना पर रेहटीखोल नाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को कपड़े के थैले में ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आते हुए पकड़ा। नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार नाइक ओडिशा बताया। सम्पूर्ण कार्रवाई के बाद नारकोटिक एक्ट के तहत उसे जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे