महासमुन्द
गांजा संग अंतरराज्यीय तस्कर बंदी
17-May-2026 4:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 मई। कोमाखान पुलिस ने 5.180 किलोग्राम अवैध गांजा को बरामद कर एक मोटर साइकिल एवं एकमोबाइल संग एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर मोटर साइकिल को रोककर चालक से पूछताछ की। पूूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रसन्न महानंद ने अपने मोटर साइकिल की डिक्की एवं सीट में गांजा होना बताया। मौके पर आरोपी से करीब 5.180 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जब्त गांजा की कीमत 2 लाख 59 हजार रुपए बताई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


