महासमुन्द
रोज कर रहे बिजली कटौती- अंकित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 26 अप्रैल। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को लेकर किसानों ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार, कुसमी और साल्हेभांटा के किसानों ने कोमाखान विद्युत डिवीजन के एई को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा भी मौजूद रहे।
अंकित बागबाहरा ने कहा कि किसानों के अनुसार पिछले कई दिनों से रात 1 बजे से सुबह 7 या 9 बजे तक कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है, जिससे फसलों पर असर पड़ रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में डिगेश्वर देवांगन, जागेश्वर सिन्हा, सेवन देवांगन, ओमप्रकाश पटेल, नंद कुमार, दलप निषाद, देवकुमार चंद्राकर और हीरा सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।


