महासमुन्द
बिकने आई माटी की गुडिय़ा: अक्षय तृतीया को गुड्डे संग शादी है..
26-Apr-2025 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26अप्रैल। खरीफ के लिए खेती किसानी की शुरुआत का पर्व अक्ती 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। अनपूछा मुहुर्त के कारण इस दिन शुभ कार्य के लिए कोई मुहूर्त नहीं देखा जाता और मांगलिक कार्य सहित सभी शुभ कार्य इस दिवस में किसी भी समय किया जाता है। संभवत: इसी कारण से छग में खरीफ सीजन के लिए किसान बोनी की शुरुआत धरती पूजन कर करते हंै। अक्षय तृतीया के दिन अंचल में बच्चों द्वारा गुड्डे-गुडिय़ा का विवाह रचाया जाता है। इसके लिए अक्ती का बाजार सज गया है। नन्हें-नन्हें गुड्डे-गुडिय़ा के लिए छोटे-छोटे मौर भी बिक रहा है। 50 रुपए जोड़ी के हिसाब से कुम्हार परिवार इसका विक्रय कर रहे हंै। बच्चों में उन्हें लेकर खासा उत्साह है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे