महासमुन्द
महासमुंद, 21 अप्रैल। जिले के तुमगांव थाना अंतर्गत गोपालपुर तिराहा के पास एक रायपुर निवासी के ओडिशा से वापस लौटने के दौरान गोपालपुर तिराहा के पास सामने जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक से टकरा गई। इस सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।
पुलिस के बताए अनुसार राजेन्द्र नगर वार्ड एक थाना उरला जिला रायपुर निवासी टुनटुन यादव 18 अप्रैल को अपने साथी अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे के साथ कार में बैठकर ओडिशा से वापस रायपुर जा रहे थे। कार को पृथ्वीनाथ पांडे चला रहा था।
इसी दौरान सुबह करीबन 4.30 बजे एनएच 53 रोड गोपालपुर तिराहा तुमगांव के पास सामने की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार ट्रक के पीछे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे अनिल गौतम, टुनटुन यादव को अंदरूणी चोंटें आई जबकि कार चालक को मामूली चोंटें आई।
इसके बाद डायल 112 वाहन के माध्यम से टुनटुन को सीएचसी तुमगांव लाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर वापस भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।