महासमुन्द
एटीएल ने श्वेत कुमार की प्रतिभा को दिया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21अप्रैल। वल्र्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे के विशेष अवसर पर अटल टिंकरिंग लैब, आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद ने एक उल्लेखनीय निर्णय लेते हुए आधिकारिक लोगो की घोषणा की।
यह लोगो भूतपूर्व छात्र श्वेत कुमार ध्रुव द्वारा पूर्व में आयोजित क्रिएटिव लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत डिजाइन किया गया था। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आज के दिन जब पूरी दुनिया रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव मना रही है, एटीएल ने इस खास मौके को श्वेत कुमार की प्रतिभा को सम्मान देने के रूप में चुना।
उनके द्वारा डिजाइन किया गया लोगो अब विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का आधिकारिक प्रतीक बन गया है। इसे एटीएल के मुख्य द्वार पर भव्य रूप से अंकित किया गया है। जहां से अब हर आने-जाने वाला नवाचार की इस अमिट छवि को देखेगा।
इस लोगों में श्वेत कुमार ने न केवल तकनीकी सोच को रेखांकित किया है, वरन विशेष रूप से इस रचनात्मक प्रतीक में एटीएल महासमुंद की सबसे बड़ी उपलब्धि आजादी सैटेलाइट मिशन को भी स्थान दिया गया है। जो स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संचालित गौरवपूर्ण परियोजना थी। इसके अतिरिक्त लोगों में टेलीस्कोप को सितारों के साथ दर्शाया गया है, जो विद्यार्थियों की अन्वेषण भावना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ब्रह्मांड की ओर बढ़ती सोच को प्रतीकात्मक रूप में प्रकट करता है। श्वेत कुमार ध्रुव इससे पहले मेरा स्वर्णिम भारत विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता सत्र 2023-24 में पीएसवाय राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान रिसर्च एवं एजुकेशन एवं नीति आयोग के अंतर्गत 161वीं रैंक प्राप्त कर प्रथम मेधावी सूची में भी शामिल हो चुके हैं। सुमन पंडित अटल इन्नोवेशन मिशन नीति आयोग, अजय पिल्लई सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर, विद्यालय के प्राचार्य जी आर सिन्हा, एटीएल प्रभारी चंद्रशेखर मिथलेश एवं शिक्षकगणों ने श्वेत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया है कि रचनात्मकता केवल मन में नहीं रहनी चाहिए, उसे साकार किया जाना चाहिए। टिंकरिंग लैब्स इसी सोच को जमीनी रूप देती हैं। प्रतियोगिताएं केवल पुरस्कार जीतने का माध्यम नहीं होती। वे बच्चों के विचारों को आकार देने, उनकी रचनात्मकता को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मविश्वास से भरने का मंच भी होती हैं। आज श्वेत का लोगो हमारे एटीएल की पहचान बना है।
यह उस कल्पना की शक्ति का साक्षात उदाहरण है जो एक छात्र के मन में अंकुरित हुई है। इस कार्यक्रम में अतिथि दिनाराम सिन्हा आर्मी जवान थल सेना पदस्थ सियाचिन, विशिष्ट अतिथि राजेश डड़सेना, राजेश सिन्हा, धनवंतरि सिन्हा, संतोष नशीने, तारकेश्वर डड़सेना, केवल सिन्हा, राजेश डड़सेना, पुना राम सिन्हा, ठाकुर राम सिन्हा, भगवत सिन्हा, परस राम सिन्हा, मानस सिन्हा, गजानंद सिन्हा, परदेशी सिन्हा, द्वारिका सिन्हा, भेखलाल सिन्हा, उत्तर सिन्हा, यादराम सिन्हा, दीनारामए राजा, उत्तम, महेश, कौशल, हितेश सम्मिलित हुए।