महासमुन्द

राशन लेने शहर से तीन किमी दूर जाने की मजबूरी
19-Apr-2025 2:40 PM
राशन लेने शहर से तीन किमी दूर जाने की मजबूरी

 ग्रामीणों का आरोप-सेल्समैन गिरवी रखे कार्ड को पहले देता है चावल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 अप्रैल। महासमुंद जिले में आज भी ऐसे कई गांव हैं जहां ग्रामीणों को 3 किमी दूर राशन लेने जाना पड़ता है। कुछ इसी तरह की स्थिति नगर पालिका बागबाहरा में भी बनी हुई है। बागबाहरा के वार्ड 1 से 4 वार्ड के लोगों को राशन लेने के लिए 3 किमी दूर मानपुर में जाना पड़ रहा है। यह समस्या बीते 10 सालोंं से बनी हुई है। बावजूद अभी तक समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है              हितग्राहियों ने सेल्समेन पर ंंंंंंंगंभीर आरोप भी लगाए हंै कि सेल्समेन राशनकार्ड को गिरवी रख लेता है और इसका लाभ खुद ही उठाता है। सेल्समैन पहले गिरवी रखे राशनकार्ड के हितग्राही को राशन देता है। जो हितग्राही अपना कार्ड लेकर जाता है, उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। लोग राशन दुकान को वार्ड नं 01 भानपुर बागबाहरा में संचालित करवाने लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन इसकी व्यवस्था अब तक नहीं बनाई जा सकी है। बागबाहरा फूड इंस्पेक्टर हेमंत वर्मा ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी। सही पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

               हितग्राहियों का कहना है कि राशन दुकान में कार्ड की संख्या अधिक होने के साथ ही वाडौं का एक मात्र सोसायटी है। जिसे 2-2 वाडों में बांटा जा सकता है। वार्ड न.1 भानपुर में सोसाइटी खोलने के लिए सामुदायिक भवन है। चावल का स्टाक रखने के लिए भी पर्याप्त जगह है। बागबाहरा वार्ड 1 की पार्षद सरिता दीवान ने बताया 19 दिसंबर 2024 को एसडीएम को नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। चुनाव खत्म होने के बाद प्रस्ताव दोबारा भेजा गया। लेकिन अभी तक समाधान नहीं मिल पाया है।

              

 विनोद कुमार, परसराम,रंभला, ओसराम ने बताया कि दुकान संचालक ने उनका का भी राशनकार्ड गिरवी रखा था। संख्या अधिक होने से लोगों को 3-4 घंटे राशन दुकान के बाहर लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। बावजूद एक दिन में राशन नहीं मिल पाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को होता है। बुजुर्ग व्यक्ति राशन दुकान तक पैदल तक पैदल नहीं जा पाते है। इसके कारण उनके परिजनों को वाहनों में ले जाना पड़ता है। बरसात और गर्मी के मौसम में बुजुर्गों की परेशानी बढ़ जाती है। राशन दुकान में 1 से लेकर 4 वार्ड के हितग्राही आते हैं।

               बताया कि हितग्राहियों को कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। न केवल बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं बल्कि मकान के ढहने का खतरा बना रहता है। यहां वार्ड 9 से लेकर 15 तक के हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाता है। सोसायटी में 1191 हितग्राही राशन लेने पहुंचते हैं। नया राशन दुकान खोलने की मांग की गई थी। सडक़ को पार करके दुकान जाने से हादसे का डर बना रहता है। इस मार्ग में हमेशा मालवाहक व सवारी वाहन दौड़ते रहता है। भीड़भाड़ के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग में दो साल पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।


अन्य पोस्ट