महासमुन्द
व्हीकल माउंटेड डीजे बरामद
19-Apr-2025 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अप्रैल। गुरुवार को स्थानीय आयोध्या नगर महासमुंद में व्हीकल माउंटेड डीजे द्वारा समय 9 बजे रात्रि में सडक़ मार्ग में डीजे बजाया जाना मौके पर पाया गया। उच्च आवृत्ति में डीजे बजाकर हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया जिसकी विडियोग्राफी भी की गई। उक्त वाहन को डीजे सहित जप्त किया गया। वाहन चालक के रूप में बलदाऊ साहू महासमुंद उपस्थित थे। वाहन एवं डीजे को पंचनामा तैयार कर थाना के सुपुर्द किया गया। यह कारवाई अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा के निर्देश पर तहसीलदार मोहित अमिला द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि
कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा समय सीमा की बैठक में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत माउंटेड व्हीकल डीजे प्रतिबंधित हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे