महासमुन्द

असुरक्षित ड्राइविंग से दुर्घटनाएं हो रही -धनेन्द्र ध्रुव
19-Apr-2025 2:12 PM
असुरक्षित ड्राइविंग से दुर्घटनाएं हो रही -धनेन्द्र ध्रुव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में दो दिवसीय सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. करुणा दुबे के मार्गदर्शन में दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल 2025 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुंद एवं सह संयोजक प्रो.अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरुष इकाई रहे। द्वितीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। विशिष्ट अतिथि नीता बाजपेयी राज्य एनएनएस अधिकारी छग शासन,मुख्य वक्ता धनेन्द्र ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक यातायात विभाग महासमुंद थे। 16 अप्रैल को द्वितीय दिवस सडक़ सुरक्षा पर सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचस्थ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सभी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया व अन्य वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशा नींद और तेज रफ्तार में वाहन न चलाए और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। डॉ.नीता बाजपेयी ने बताया कि सडक़ सुरक्षा जागरूकता का मतलब है यातायात नियमों का पालन करना, सतर्क रहना और दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सडक़ सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लोग जागरूक हो सकते हैं। यातायात नियमों का पालन कर सकते हैं और  अन्य लोगों को सुरक्षित सडक़ उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

धनेंद्र ध्रुव ने सडक़ सुरक्षा की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि पैदल यात्री, साइकिल चालक और मोटर चालित 2. और 3.पहिया वाहनों के सवार और उनके यात्रियों को सामूहिक रूप से कमज़ोर सडक़ उपयोगकर्ता के रूप में जाना जाता है और दुनिया भर में सडक़ यातायात से  होने वाली मौतों में से आधे के लिए वे जिम्मेदार हैं। कम आय वाले देशों में कमज़ोर सडक़ उपयोगकर्ताओं की मृत्यु का अनुपात उच्च आय वाले  देशों की तुलना में ज़्यादा है। असुरक्षित ड्राइविंग का चलन बढ़ रहा है। जिसके कारण वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। जिनमें कई लोग मारे जाते हैं। गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या अपने शरीर के अंग हमेशा के लिए खो देते हैं।

इनमें से कई दुर्घटनाएं खराब ड्राइविंग कौशल, सडक़ सुरक्षा सावधानियों का पालन न करने, जागरूकता की कमी और यातायात की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ज्यादातर मामलों में दुर्घटनाएं या तो लापरवाही के कारण होती हैं या सडक़ उपयोगकर्ता की सडक़ सुरक्षा जागरूकता की कमी के कारण होती हैं।

 इसलिए सडक़ सुरक्षा शिक्षा जीवित रहने के किसी  भी अन्य बुनियादी कौशल की तरह ही आवश्यक है।

इस सडक़ सुरक्षा कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाषण में प्रथम स्थान निकिता चंद्राकर इंडियन कॉलेज महासमुंद, द्वितीय दिव्यानी सोनवानी शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, तृतीय स्थान दिनेश साहू शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में रितिक पहारिया शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद, द्वितीय स्थान करन कंसारी शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको, तृतीय स्थान प्रगति कोसरिया शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद रही।

 

इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकुमारी भारती श्याम बालाजी महाविद्यालय,द्वितीय स्थान अर्पिता सोनी शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद एवं तृतीय स्थान अंजली चंद्राकर श्याम बालाजी महाविद्यालय महासमुंद ने प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2100 रु पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 1100 रु पुरस्कार राशि, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 500 रुपए प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मिलित विद्यार्थियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । उक्त कार्यक्रम में महासमुंद ब्लॉक के 8 रासेयो इकाई से 250 स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय से कला संकाय प्रमुख डॉ रीता पांडेय, डॉ.नीलम अग्रवाल, डॉ ई पी चेलक विज्ञान संकाय प्रमुख, डॉ दुर्गावती भारतीय, डा.् सीमारानी प्रधान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरस्वती वर्मा, राजेश्वरी सोनी,मनहरण ठाकुर, गायत्री चंद्राकर, चुम्मन लाल निषाद, दिलीप बढ़ई, दिलीप लहरे, मुकेश साहू कार्यालय प्रमुख, प्रकाशमणि साहू, रोहित ढीमर सहित सभी 7 रासेयो इकाई शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद, शांत्रीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय महासमुंद, श्याम बालाजी महाविद्यालय महासमुंद, इंडियन कॉलेज  महासमुंद, शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा सह संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरुष इकाई द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डा. मालती तिवारी ने किया।


अन्य पोस्ट