महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अप्रैल। महासमुंद शहरी परियोजना अंतर्गत गुरु नानक वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित सुपोषण चौपाल में नन्ही बालिका अमायरा का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में बालिका सिमरन भोई और नर्गिस देवांगन का भी अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इस दौरान पोषक आहार से संबंधित खाद्य पदार्थों को टेबल पर सजाया गया था तथा इन पौष्टिक पदार्थां के महत्व को भी बताया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, समाजसेवी निरंजना चंद्राकर,महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक शीला प्रधान एवं कुंती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजन के दौरान गर्भवती महिलाओं और शिशुवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और शिशु देखभाल के विषय में जानकारी भी दी गई।