महासमुन्द
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी चयन होने पर विधायक ने जलज को दी बधाई
18-Apr-2025 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 अप्रैल। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव सोनदादर के निवासी मनोज चंद्राकर के सुपुत्र जलज चंद्राकर का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए होने पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारकाधीश यादव जलज के घर पहुंचे जहां उन्होंने जलज सहित उनके परिजनों को बधाई दी तथा जलज के उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के एक छोटे से गांव सोनदादर के बालक ने आज वह मुकाम हासिल कर लिया जो बड़ी-बड़ी महानगरों में संपूर्ण सुविधाओं के साथ रहने वाले भी नहीं कर पाते।
इसके लिए चिरंजीवी जलज के साथ-साथ उनके माता-पिता व परिवारजन तथा उनके शिक्षक भी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे