महासमुन्द
महासमुंद, 18 अप्रैल। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत बड़ेसाजापाली के एक ज्वेलर्स दुकान से 90 हजार रुपए से अधिक के आभूषण चोरी होने का घटना सामने आई है। मामले की रिपोर्ट बसना थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। बसना थाना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर पुलिस को बड़ेसाजापाली स्थित उपकार ज्वेलर्स के संचालक उमाशंकर सोनी ने बताया कि 16 अप्रैल को वह दुकान में बैठा था। उसी दौरान एक अज्ञात ग्राहक सोना खरीदने के लिए आया और चांदी की ताबीज एवं सोने की फुल्ली दिखाने के लिए कहा। जिस पर प्रार्थी ने कान का टॉप्स दिखाने के लिए कहने सामान लिये चला गया। जाते-जाते मेरे काउन्टर में 2000 रुपए रखा और कहा कि अपनी पत्नी को कर आ रहा हूं..तुम्हारे दुकान से और सामान लूंगा कहा। प्रार्थी ने जब उक्त ग्राहक के जाने के बाद सोने-चांदी के जेवर को चेक किया तो कान की बाली 1 नग कीमत 23984 रुपए एवं सोने का टॉप्स 3 नग कीमत 69526 रुपए कुल 93510 रुपए के ज्वेलरी नहीं थी।
इसके बाद दुकोन में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो अज्ञात ग्राहक ने दुकान से सोने की चोरी करता दिखाई दिया। घटना की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305,332सी बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।