महासमुन्द

घड़ी दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
17-Apr-2025 2:53 PM
घड़ी दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद,17अप्रैल। पुलिस ने बागबाहरा विराट वॉच घड़ी दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ंके कब्जे से चोरी की घडिय़ां व सामान कीमती करीबन 15 हजार रुपए जप्त हुए हैं। 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक नरेडिया निवासी शांतिनगर बागबाहरा के द्वारा थाना बागबाहरा में अपने मेन रोड बागबाहरा अस्पताल के सामने स्थित घड़ी दुकान विराट वॉच से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल की दरमियानी रात्रि दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे विभिन्न हाथ घड़ी, सेल,बैटरी एवं अन्य सामान को चोरी कर ली गई है।

थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपराध धारा 331-4, 305-1 बीएनएस के तहत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखा। मुखबिर से सूचना मिली कि मोहित कुमार उर्फ  बिल्ला और शिव राजपूत निवासी बागबाहरा को नए-नए हाथ घड़ी पहने, नगर क्षेत्र में घूमते तथा घडिय़ों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा उपरोक्त दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया तो चोरी स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित कुल 14 नग विभिन्न कंपनी की हाथ घडिय़ां, विभिन्न सेल, बैटरी जुमला कीमती करीबन 15 हजार रुपए जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट